13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव‌ में 7 दिन की नवजात बच्ची को मां ने चूल्हे में झोंका, रो-रो कर पिता ने सुनाई आपबीती

उन्नाव में मां ने अपने 7 दिन की बच्ची को चूल्हे में फेंक दिया।‌ यह देख घर में हड़कंप मच गया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी बाजार गई थी। जहां से नशीला पदार्थ खरीद कर लाई थी। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
घटना की जानकारी देता सोनू

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हृदयविदारक में एक मां ने अपने सात दिन के बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया। यह देख घर में हड़कंप मच गया। बच्ची को चूल्हे से बाहर निकाल कर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला आसीवन थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: सनातन बोर्ड के लिए संतों की हुंकार: 16 नवंबर को दिल्ली में होगा देश विदेश के संतों का समागम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के कयामपुर निबरावारा निवासी सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी मियांगंज गई थी। जहां उसने शराब या भांग लिया है। घर वापस आकर 7 दिन की बच्ची को चूल्हे में फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जो उसकी हालत काफी गंभीर है।

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष के फार्म में मिला कंकाल, कंबाइन मशीन से हो रही थी धान की कटाई

क्या कहती है पुलिस?

उन्नाव पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कयामपुर निबरावारा की घटना है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।