
Unnao news: करोड़ों के मालिक सहित तीन के खिलाफ गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 3 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक कानपुर के केडीए कॉलोनी जाजमऊ का गंगा घाट थाना में 8 मुकदमे दर्ज हैं रहने वाला है। जो गंगा घाट के एक लाख नगर में भी रहता है। आरोप है कि पिछले कई दशकों से वह ग्राम समाज और वन विभाग की जमीन पर प्लाटिंग का कार्य कर रहा था। जिसके खिलाफ गंगा घाट थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं।
गंगा घाट थाना पुलिस ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नसीम अहमद पुत्र हाजी अखलाख अहमद, फैज अहमद पुत्र इकलाख अहमद, बिलाल अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी गण केडीए कॉलोनी जाजमऊ कानपुर हाल पता अखलाक नगर गंगा घाट शामिल है।
नसीम अहमद के खिलाफ गंगा घाट थाना में लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के 8 मुकदमे दर्ज हैं। फैज अहमद के खिलाफ और बिलाल अहमद के खिलाफ दो दो मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए भक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंगा थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए भक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
30 Jul 2023 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
