15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: फर्जी दस्तावेज, फर्जी बैनामा करने वाला, हो गई जमीन की रजिस्ट्री, जानें पूरा मामला

उन्नाव में कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर कंपनी को जमीन बेचने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने कानपुर निवासी को जमीन बेची थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: फर्जी दस्तावेज, फर्जी बैनामा करने वाला, हो गई जमीन की रजिस्ट्री, जानें पूरा मामला

Unnao news: फर्जी दस्तावेज, फर्जी बैनामा करने वाला, हो गई जमीन की रजिस्ट्री, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। जिसके 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने सदर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी जांच की जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि बीते 6 जून को कानपुर पटकापुर निवासी जन्मेजय पुत्र ओमप्रकाश ने तहरीर देकर जानकारी दी थी कि उसके साथ जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी की गई है। मिली जानकारी के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 406, 506, 467, 468, 471 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उन्होंने सूरजपाल सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान दो अन्य अभियुक्तों के नाम भी सामने आए थे।

यह भी पढ़ें:

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

गिरफ्तार अभियुक्तों में चंद्र प्रकाश यादव उर्फ कल्लू पुत्र जालिम निवासी शेर अली खेड़ा थाना कोतवाली सदर, गिरधारी लाल पुत्र भगवानदीन, बेचेलाल पुत्र पूरन सिंह, अनीश पुत्र हबीब निवासी गण सिंगरौसी थाना सदर कोतवाली, विक्रम यादव पुत्र गुलबीर यादव निवासी आमिर अली खेड़ा थाना सदर कोतवाली, दीपक राठौर पुत्र महेश राठौर निवासी सिविल लाइन थाना सदर कोतवाली शामिल है। चंद्र प्रकाश यादव और अनीस के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।