
खुशियां मातम में बदल गई
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेटी की बारात विदा होने के बाद घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। इसके पहले कि घर वाले को समझ पाते, आग की लपटें ऊंची उठने लगी। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड व अचलगंज थाना पुलिस को दी गई। अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। 3 लोग झु्लस गए है। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर की है। बीते 5 मई को विनोद पुत्र कुशेहर लोधी के घर बारात आई थी। उनकी बेटी सरिता की शादी थी। आज सुबह हंसी-खुशी बरात विदा हो गई। घर में मेहमानों के लिए खिचड़ी बनाई जा रही थी। इसी बीच सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते-देखते घर में रखा पूरा सामान जल गया।
तीन बकरियां मरी, 3 लोग भी झुलसे
घटना में विनोद, सुभाष पुत्र राम प्रसाद निवासी बेनीगंज थाना सदर कोतवाली, मुकेश पुत्र रामबाबू निवासी पड़री कला थाना अचलगंज, झुलस गए। जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
थानाध्यक्ष ने बताया
थानाध्यक्ष ने बताया कि आज से घर में बंदी तीन बकरियां जल कर मर गई। जबकि भैंस भी झुलस गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। घर में रखा सारा सामान जल गया है।
Published on:
06 May 2023 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
