6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: गंगा नदी खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर दूर, कई गांव में बाढ़ का पानी घुसा

उन्नाव में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे विकराल होती जा रही है। गंगा चेतावनी बिंदु से मात्र 18 सेंटीमीटर दूर रह गई है। बाढ़ का पानी कटरी क्षेत्रों के कई गांव में भर गया है। प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Unnao news: गंगा नदी खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर दूर, कई गांव में बाढ़ का पानी घुसा

Unnao news: गंगा नदी खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर दूर, कई गांव में बाढ़ का पानी घुसा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छूने के लिए बेताब है। 112 मीटर चेतावनी बिंदु को पार करता हुआ 112.820 मीटर पहुंच गया है। कटरी क्षेत्र में रहने वालों की नींद उड़ गई है। लोगों की फसलें बर्बाद हो गई है। कई मार्गों पर ऊपर से गंगा का जल बह रहा है। सड़क के दोनों तरफ तार बांधकर आवागमन रोक दिया गया है। यह स्थिति गंगा के किनारे बसे कई गांव की है। जिला प्रशासन बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सतर्क है। प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

गंज मुरादाबाद विकासखंड के गांव रतनपुरवा, भगवंत पुरवा, गुलरिया, गहरपुरवा, भटपुरवा, बगिया आदि गांव के पास गंगा का जल पहुंच चुका है। निचले क्षेत्र में स्थित खेतों में पानी भर गया। जहां धान की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। बांगरमऊ विकासखंड के फरीदपुर कट्टर, मल्लाहनपुरवा मार्ग के ऊपर से पानी बह रहा है।

फतेहपुर 84 विकास खंड के गांव भी प्रभावित

फतेहपुर 84 विकास खंड के गांव रुस्तमपुर, भूलभुलिया खेड़ा, अल्लीपुर, भेदहरा, नया बंगला, हिंदूपुर, तोरना, गड़ाई, सहरिया सहित अन्य गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। परियर क्षेत्र के भी कई गांव में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। जिसमें माना बंगला, बाबू बंगला, चंदी बंगला आदि गांव शामिल है। यहां कई संपर्क मार्गो के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। पनपथा जूनियर विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है। जिसके कारण एसडीआई ने स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया है। यहां मरौंदा मझावर पनपथा संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है।

यह भी पढ़ें: रेल के डीजल इंजन से 1100 लीटर डीजल की चोरी, रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज कर रही चेक

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की बिजली काटी गई

बीघापुर विकासखंड के कई गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। जिसमें मंझा, चैलहा गांव शामिल है। ये गांव गंगा नदी के दूसरी पर है। जिन्हें फतेहपुर जिले में बनाई गई बाढ़ चौकी शिवराजपुर में रखा गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गांव की बिजली भी काट दी गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि प्रशासन की तरफ से नाव की सुविधा दी गई है