
Unnao gangrape incident
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। एक पति ने शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के पोर्न वीडियो बनाने लगा। उसके इस कुकृत्य में भाई व अन्य शामिल थे। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। अपनी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में रेलवे में काम करने वाले लखनऊ निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति पोर्न वीडियो बनाने का काम करता है।
पीड़िता ने बताया कि पति ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका देवर भी मासूम बच्चों के साथ कुकृत्य करता है। जिसकी शिकायत उन्होंने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस में की। लेकिन पुलिस उसे दौड़ाती रही। बच्चे के साथ किए गए गलत कार्य पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन उसके मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एडीजी से घटना की शिकायत
इस पर उन्होंने एडीजी से घटना की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने बीते 23 जून को मुकदमा दर्ज किया। लेकिन कलम बंद बयान के लिए खूब दौड़ाया गया। काफी कशमकश के बाद पुलिस ने पीड़िता का कलम बंद बयान बीते बुधवार को कराया। पीड़िता ने पुलिस को पति द्वारा बनाए गए पॉर्न वीडियो और फोटो भी दिए हैं।
क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सारे एंगल से जांच की जा रही है पीड़िता ने पोर्न वीडियो की क्लिप दिए हैं जिन की भी जांच की जा रही है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पति, देवर सहित अन्य के खिलाफ बदमाश दर्ज किया गया है।
Published on:
14 Jul 2023 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
