1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा, जानें पूरा मामला

उन्नाव में विधायक ने विपक्ष पर हत्या करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा, जानें पूरा मामला

Unnao news: विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विधायक अनिल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हारने वाले 180 रुपए की गोली खरीद कर मारने का प्लान बना रहे हैं। वह डरने वाले नहीं है। योगी की सरकार है। मेरे खिलाफ तमाम लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। मौरावां नगर पंचायत में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचारियों पर भी हमला किया। बोले भ्रष्टाचारी पुरवा विधानसभा क्षेत्र छोड़कर चले जाए।

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पुरवा विधायक अनिल सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी या तो भ्रष्टाचार छोड़ दे या फिर पुरवा। नहीं तो उन्हें जेल पहुंचाने का काम किया जाएगा। भ्रष्टाचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: रांची से हो रही थी मादक पदार्थ कोका की तस्करी, ट्रक मालिक गिरफ्तार

षड्यंत्र से डरने वाला नहीं हूं

अनिल सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में हारने वाले उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं। षड्यंत्र रच रहे हैं। 180 रुपए की गोली खरीद कर उन्हें को मारने का प्लान बना रहे हैं। वह इन षड्यंत्र से डरने वाले नहीं है योगी और मोदी की सरकार है।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग