
Unnao news: सांसद साक्षी महाराज का पाकिस्तानी महिला पर बयान, बोले 4 बच्चों की अम्मा है, जांच जरूरी है
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने विपक्षी गठबंधन और पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर पर अपनी प्रतिक्रिया दिए। उन्होंने कहा कि पांचवी पास महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। जांच तो जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खौफ है जो अलग अलग विचारधारा वाली पार्टियां एक दूसरे से गठबंधन कर रही हैं। इसके बाद ही मोदी का सामना नहीं कर सकते हैं। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गठबंधन पर बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि यह मोदी का खौफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से सब पूरे देश में छाए हैं। विपक्षी पार्टियों को कोई रास्ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। अलग अलग विचारधारा के लोग इकट्ठे होकर मोदी का सामना करना चाहते हैं। लेकिन मोदी का सामना कर नहीं सकते हैं।
पाकिस्तानी महिला पर बोले
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत आने पर साक्षी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वह भी समझ नहीं पा रहे हैं कि 4 बच्चों की अम्मा पांचवी पास फर्राटेदार अंग्रेजी कैसे बोल रही है? ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और सरकार की जिम्मेदारी है कि जांच अवश्य करें।
Published on:
13 Jul 2023 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
