8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: प्रेम प्रसंग में महिला और एक युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या थी हत्या की वजह?

उन्नाव में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों हत्या प्रेम संबंध में होना बताया जा रहा है। महिला के हत्यारोपी के रूप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: प्रेम प्रसंग में महिला और एक व्यक्ति हत्या से मचा हड़कंप आरोपी गिरफ्तार

Unnao news: प्रेम प्रसंग में महिला और एक व्यक्ति हत्या से मचा हड़कंप आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमी ने एक महिला की हत्या कर दी। भोर पहर हुई इस हत्या के बाद गांव में हड़कंप बच गया। घटना के समय पति घर से बाहर था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसी प्रकार की एक अन्य घटना मौरावां थाना क्षेत्र में हुई है ।जहां पर एक युवक की प्रेम संबंधों में हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रेम संबंधों में हत्या हुई है। घटना की जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले की है। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने बताया कि आज सुबह प्रेमी ने एक महिला की हत्या कर दी। घटना के समय पति घर से बाहर था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया की हत्या आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: रात में नहर पुलिया पर बैठे बीजेपी विधायक, लगा अधिकारियों का जमावड़ा, अधिशासी अभियंता ने गलती मानी

मौरावां थाना क्षेत्र में हुई प्रेमी की हत्या

इसी प्रकार की गए घटना अन्य घटना मौरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारिका खेड़ा की है। जहां सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। घटना के हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।