11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया, पति ने बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक”

उन्नाव में तीन तलाक का मामला सामने आया है. जिसमें पति ने पुलिस के सामने से अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। जिसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानें पूरा मामला-

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया, पति ने बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक

Unnao news: पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया, पति ने बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक"

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस दहेज के मामले में दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन बातचीत के दौरान पति ने अपनी पत्नी को तीन बार "तलाक-तलाक-तलाक" कहा और पति पत्नी के रिश्ते को खत्म कर दिया। पुलिस के सामने हुई इस घटना की चर्चा बड़े जोरों पर है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार पर मारपीट दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र की है। रसूलाबाद गांव की रहने वाली सबीना पुत्री रईस ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी कयूम के साथ हुई थी। बीते 19 फरवरी 2023 को हुई शादी के बाद से ही ससुराली जन मोटरसाइकिल के लिए उसके साथ मारपीट करने लगे। एक दिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की।

जिसकी सुनवाई महिला थाने में हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद महिला हेल्प डेस्क ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बीते 4 जून को कयूम उसे घर ले गया था। लेकिन दो दिन बाद ही कहने लगा युवा उसे पसंद नहीं करता है। सबीना ने बताया कि जब पति की शिकायत ससुर से किया तो उसने भी उसके साथ बदसलूकी की। घटना की जानकारी उन्होंने अपने भाई को दी।

यह भी पढ़ें: Weather update: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया, जानें मौसम का हाल

सूचना मिलने के बाद बेहटा मुजावर पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने पर बुलाया। बातचीत के दौरान ही कयूम ने पुलिस के सामने तलाक तलाक तलाक बोल रिश्ता खत्म कर दिया। सबीना की तहरीर पर बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने पति कयूम के साथ सास-ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।