1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: हिंदी मीडियम के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को उर्दू किताबें, अभिभावकों में आक्रोश

उन्नाव में प्राइमरी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को उर्दू की किताबें वितरित की गई। जिससे उनके अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त थे। हिंदू जागरण मंच ने बीएसए को पत्र लिखकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ट्वीट किया है।

2 min read
Google source verification
Unnao news: हिंदी मीडियम के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को उर्दू किताबें, अभिभावकों में आक्रोश

Unnao news: हिंदी मीडियम के प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को उर्दू किताबें, अभिभावकों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सरकारी स्कूलों में हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्रों को उर्दू की किताबें दी जा रही है। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। अभिभावक ने हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी को फोन पर इस बात की जानकारी दी। विमल द्विवेदी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए बताया कि शिक्षिका द्वारा हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उर्दू की किताब पढ़ने के लिए बाध्य कर रही है। इसी प्रकार का एक पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव को भी उन्होंने दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि दोषी शिक्षिका के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

मामला उन्नाव के सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के गांव नेतुआ का है। प्राथमिक विद्यालय नेतुआ में छात्र छात्राओं को उर्दू में लिखी किताबें दी गई। यह देख विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने मंच के प्रांतीय मंत्रियों प्रभारी विमल द्विवेदी को इस बात की जानकारी दी।

विमल द्विवेदी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने बीएसए को लिखे पत्र में बताया कि विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला यादव ने हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को उर्दू की किताब पढ़ने के लिए दिए। उन्हें उर्दू किताबें पढ़ने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जो इस्लामीकरण को बढ़ावा देना है। शिक्षिका के इस कार्य से सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओं में भारी आक्रोश है। दोषी शिक्षिका के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीण बैठे सड़क पर

मुख्यमंत्री को किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करते हुए विमल द्विवेदी ने लिखा कि शिक्षिका उर्मिला यादव ने हिंदी मीडियम से पढ़ने वाली छात्र छात्राओं को उर्दू की किताबें दी हैं। उन्हें पढ़ने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसे में इस शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।