Unnao pride Chinaman Kuldeep Yadav भारतीय टीम ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीत कर होली के पहले देशवासियों को खुशियों के रंग में रंग दिया। जिसमें उन्नाव के कुलदीप यादव ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। जो मैच का टर्निंग प्वाइंट कहा जा सकता है। जब न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। उसी समय कुलदीप यादव ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर 37 रन पर खेल रहे रचिन रविंद्र को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ओवर में 11 रन पर खेल रहे विलियम्स को 'कट एंड बोल्ड' आउट किया। लगातार दो ओवर में दो विकेट ने न्यूजीलैंड के बढ़ते स्कोर पर लगाम लगाई। कुलदीप यादव के स्पिन बॉलिंग के आगे न्यूजीलैंड के टीम की कमर टूट गई। इधर उनके गांव शिव सिंह खेड़ा में खुशी का माहौल था।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के शिव सिंह खेड़ा गांव में 14 दिसंबर 1994 को कुलदीप यादव का जन्म हुआ था। जिनके पिता का नाम राम सिंह है जो ईंट भट्ठे के मालिक हैं। घर में मां उषा यादव और तीन बहनें अनुष्का, मधु और अनीता है। पिता रामसिंह कुलदीप को क्रिकेटर बनना चाहते थे। शुरुआत में कुलदीप का जुकाव 'फास्ट बोलिंग की तरफ था। लेकिन अपने कोच कपिल पांडे के कहने पर स्पिन गेंदबाजी प्रैक्टिस की और आज बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं।
'चाइनामैन' के नाम से मशहूर कुलदीप यादव 2018 और 2023 में हुए एशिया कप के विजेता टीम में शामिल थे।आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 2014 में हैट्रिक ले चुके हैं। इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुलदीप यादव को ग्रेड 'बी' में अनुबंध किया है। जिनकी सैलरी वेतन 3 करोड रुपए है। इसके अतिरिक्त आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं।
कुलदीप यादव का सफरनामा

Updated on:
10 Mar 2025 07:06 pm
Published on:
10 Mar 2025 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग