29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव: काम करते समय मिट्टी धसने से दो मजदूर जिंदा दफन, हुई मौत, एक को बचाया गया

Two workers buried alive due to soil collapse, died उन्नाव में मिट्टी देखने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक को बचा लिया गया है। मृतक रायबरेली और बाराबंकी के रहने वाले थे। जो पीएनसी कंपनी के निर्माण कार्य में कार्य कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 21 Oct 2024, 8:15 AM IST

घटनास्थल पर चलता राहत और बचाव कार्य

Two workers buried alive due to soil collapse, died उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। जिसमें एक रायबरेली और दूसरा बाराबंकी का रहने वाला था। ‌घटना के समय पीएनसी कंपनी के लिए काम कर रहे मजदूर नाला निर्माण कर रहे थे। जिसकी खुदाई के दौरान मिट्टी धस गई। जिसके नीचे तीन मजदूर दब गए। घटना उन्नाव लालगंज हाईवे पर स्थित सिकंदरपुर करण की है। जहां पर पीएनसी कंपनी क्रिकेट के सामने नल की खुदाई का कार्य हो रहा था। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दे दी गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही। मृतक परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ कानपुर हाईवे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, गंगा एक्सप्रेसवे और एनएचएआई की डिमांड पर जारी

Two workers buried alive due to soil collapse, diedउत्तर प्रदेश बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर कर्ण में स्थित पीएनसी दफ्तर के सामने कम्पनी सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य करा रही थी। उसी समय अचानक जमीन नीचे धंस गई। कार्य कर रहे मजदूर गणेश पुत्र हरिश्चन्द्र (35) निवासी तुलई लोध का पुरवा थाना गदागंज, रायबरेली, शिवकुमार पुत्र रामनरायन (50) निवासी कटियारा थाना रामनगर बाराबंकी अवधराम पुत्र वर्मा (40) निवासी किंतूर थाना बदोसराय बाराबंकी उसमें दब गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया।

क्या कहती है बीघापुर थाना पुलिस?

ग्रामीण और कंपनी की तरफ से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर बीघापुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। जेसीबी मशीन के माध्यम से लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। सबसे पहले गणेश को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी स्थिति ठीक थी। लेकिन दो अन्य शिवकुमार और अवध राम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीघापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है‌। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। ‌

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग