
क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने घटना की जानकारी दी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में संदिग्ध अवस्था में घर में घुसे युवक को घर वालों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरबी ने घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक अज्ञात युवक की शिनाख्त से कर ली गई है। घटना को लेकर दो को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र की है।
थाना क्षेत्र के काली मिट्टी गांव के एक घर से पीआरबी ने घायल युवक को लेकर पीएचसी में भर्ती कराया था। घटना बीते 1 अक्टूबर की है। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि घर में घुसे युवक को घर वालों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी ने जानकारी दी
क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मानसिंह पुत्र शिवपाल निवासी पसियन खेड़ा बांगरमऊ के रूप में हुई है। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
Published on:
02 Oct 2023 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
