
उन्नाव. 'भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह पहली सरकार है, जहां बूथ अध्यक्ष से लगाकर प्रदेश अध्यक्ष लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय है। हम पार्टी को सदा सक्रिय रखना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने स्थानीय सांसद साक्षी महाराज के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किये।
ओम माथुर ने कहा कि हमने सरकार में आने से पहले से संकल्प पत्र जारी किया था। उसे कैसे पूरा किया जाये, इसकी चिन्ता पार्टी को है, इसलिए पार्टी के अंदर सभी सक्रिय हैं। विधानसभा से भी अच्छे परिणाम स्थानीय निकाय चुनाव में मिलने वाला है। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में किए जा रहे धुआंधार प्रचार के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम चुनाव से डरते नहीं हैं और डरने वाली कोई बात ही नहीं है। विधानसभा से चार गुना अधिक परिणाम स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में आयेगा।
इसलिए सीएम योगी कर रहे चुनाव प्रचार
ओम माथुर ने कहा कि सांसद या पदाधिकारी के पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हम वही करते हैं जो पार्टी निर्णय करती है। इसलिये चुनाव प्रचार में हमारे यहां सभी जा रहे हैं। सीएम भी जाएंगे, साक्षी महाराज प्रचार भी के लिये जायेंगे। भाजपा के अंदर कार्यकर्ता सर्वोपरि है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पिछले 15 वर्षो में प्रदेश बहुत पिछड़ गया है, जबकि यहां पर सारी सुविधाएं हैं। इन पार्टियों की वजह प्रदेश पिछड़ गया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश फिर से देश का सिरमौर प्रदेश बनाना चाहती है।
जनता का मूड चेंज हो चुका है : ओम माथुर
भाजपा की हार पर ओम माथुर ने कहा कि चित्रकूट कांग्रेस की सीट रही है। लगातार यह सीट कांग्रेस के पास रही है और लगातार जीतती आ रही है। लोकसभा की खाली हुई सीटों पर चुनाव के सम्बंध में उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी व ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। पूरी प्रदेश की जनता का मूड चेंज हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रही है। इस मौके पर साक्षी महाराज सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीडियो में देखें- और क्या बोले भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर
Published on:
19 Nov 2017 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
