
UP Monsoon Update: हल्की फुल्की बारिश के बीच तेज धूप भी निकलने की संभावना, इन शहरों में उमस करेगी परेशान
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में तापमान 34 डिग्री के आसपास बना है। मौसम विभाग के अनुसार कहीं छुटपुट बारिश तो कहीं तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम पर पूर्व और पूरब दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। उन्नाव का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। फर्रुखाबाद में दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कन्नौज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इटावा में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। दिन में तेज धूप निकलने की भी जानकारी मिल रही है। पूर्व और दक्षिण पूर्व चलने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी छुटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सवेरे आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने की भी संभावना है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बादलों की आंख में चोली जारी रहेगी। उमस से जनजीवन प्रभावित रहेगा। रात को भी आसमान में काले बादल छाए रहने की संभावना है। छिटपुट बारिश हो सकती है।
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम का पड़ेगा। शाम को भी हल्की फुल्की बारिश होने की जानकारी मिल रही है।
इटावा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह छिटपुट के साथ आंधी पानी की संभावना है। मौसम तेज धूप निकलने की जानकारी मिल रही है। शाम को आंधी पानी की संभावना है। उमस से जनजीवन बेहाल रहेगा।
Published on:
07 Jul 2023 05:50 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
