9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather alert: आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे, जानें आज और कल के मौसम का हाल

उन्नाव से मानसून दूर हो गया है आसमान में घने काले बादल तो छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 13 अगस्त की रात के लिए मौसम विभाग ने बारिश के संबंध में यह जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP weather alert: आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे, जानें आज और कल के मौसम का हाल

UP weather alert: आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे, जानें आज और कल के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आसमान में घने काले बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन यह बादल पानी बरसाने वाले नहीं होंगे। तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 13 अगस्त के तापमान में 3 डिग्री की कमी आएगी। आसमान में घटाटोप बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज हवा चल सकती है। देर रात को हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। दिन भर आसमान में यही स्थिति रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 11 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भीषण उमस और गर्मी से लोगों को परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें: मेले में पत्नी ने ₹10 का झुनझुना खरीदा, पति को दिया, बोली इसे बजाओ हम मंदिर..., मामला पुलिस के पास

13 अगस्त का मौसम

रविवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बीते शुक्रवार से तापमान में 3 डिग्री की कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। लेकिन दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम से देर रात के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।