
UP weather forecast: भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित, जानें बारिश कब होगी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गर्मी चरम पर है। दिन हो या रात लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्थिति यह है कि पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा रही है। तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है। आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आगामी 4 अगस्त का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं वाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
4 अगस्त का मौसम
सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात को आसमान साफ रहेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी रात में भी हो सकती है। भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल है। तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
Published on:
03 Sept 2023 06:14 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
