
UP Weather: मौसम विभाग का हीटवेव को लेकर अलर्ट, न्यूनतम तापमान भी अधिकतम के पास
मानसून की देरी का असर तापमान पर पढ़ रहा है। जहां न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून आने में दो सप्ताह लग सकता है। तब तक लोगों को गर्म हवाओं को झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव की संभावना है।
9 जून के दिन उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जिसकी गति लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
10 जून शनिवार का मौसम
अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीच-बीच में तेज हवा भी चल सकती है। पश्चिम उत्तर पश्चिम हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। शाम को भी आसमान साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें: गंगा पुल से युवती ने ऐसी जगह छलांग लगाई, जहां पानी कम था, फिर जो हुआ
कन्नौज का मौसम
इत्रनगरी में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान वैसे तो मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवा का असर दिखाई पड़ेगा। जो लगभग 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
10 जून का मौसम
शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। हीट वेव की आशंका बनी हुई है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Published on:
09 Jun 2023 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
