22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: चिलचिलाती गर्मी का सितम, हीटवेव का असर, क्या कहता है मौसम विभाग

इटावा और फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी से जनजीवन पटरी से उतर गया है तापमान आसमान छू रहा है। न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आइए जानते हैं रविवार तक के मौसम के विषय में क्या अपडेट है?

less than 1 minute read
Google source verification
UP weather: चिलचिलाती गर्मी का सितम, हीटवेव का असर, क्या कहता है मौसम विभाग

UP weather: चिलचिलाती गर्मी का सितम, हीटवेव का असर, क्या कहता है मौसम विभाग

उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। आगामी रविवार तक तापमान बढ़कर 43 डिग्री के आस पास पहुंच जाएगा। जबकि न्यूनतम भी एक 30 डिग्री रहने की संभावना है। आइए जानते हैं इटावा और फर्रुखाबाद के मौसम के विषय में

7 जून इटावा का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।‌ आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। जिसके गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

8 जून का मौसम

गुरुवार 8 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी रविवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम भी एक 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। हवा की गति लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

8 जून का मौसम

गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। यही स्थिति आगामी रविवार तक रहने की संभावना है।