18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांगों के लिए बड़ी खुशखबरी, विश्व विकलांग दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार, 5 गुना बढ़ाई गई राशि

विश्व विकलांग दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार, 12 श्रेणियों में मांगे गए आवेदन पत्र...

2 min read
Google source verification
Vishva Viklang Divas 2018

विश्व विकलांग दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार, दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 गुना बढ़ाई गई पुरस्कार राशि

उन्नाव. दिव्यांगजनों के साथ उनके लिए काम करने वाली संस्थाएं और अधिकारी कर्मचारियों के लिए के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सरकार की तरफ से कुल 12 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। जिसकी पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी गई है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने पत्रिका से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जनपद में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग जनों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चमन सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिसने स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है को पुरस्कृत करने की योजना है। इसके साथ ही ऐसी कंपनी, संगठन जो दिव्यांग जनों के हित में बढ़िया काम कर रहे हैं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिस की आखिरी तिथि 15 जुलाई है। गौरतलब है विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर शासन प्रशासन द्वारा दिव्यांग जनों के हित के लिए अनेकों अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है।

पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वर्ष 3 दिसंबर को होने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। गत वर्ष यह पुरस्कार की धनराशि रू.5 हजार से बढाकर रू. 25 हजार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में आगामी 15 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। जिससे आगे की कार्यवाही की जा सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने 12 श्रेणियों की जानकारी दी जो निम्न है


अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी पुरस्कार

दक्ष दिव्यांग कर्मचारी स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेस्मेंट अधिकारी या एजेंसी के लिये सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक - बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।