3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव
उद्योग किसानों को अजगर की तरह निगल रहा है – भरत गांधी
Play video

उद्योग किसानों को अजगर की तरह निगल रहा है – भरत गांधी

वोटर पार्टी इंटरनेशनल आंदोलित किसानों के साथ...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 19 Feb 2018, 7:30 AM IST

उन्नाव. देश में किसानों की स्थिति काफी खराब है। इसका मुख्य कारण है कि सरकार उद्योगों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। किसान की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। उद्योग भी किसानों को अजगर की तरह निगल रहे है। इसके बाद उस पर उद्योग लगाना चाहते हैं। सरकार की यह पॉलिसी किसानों को खत्म करके उद्योग लगाए जाएं का तरीका ठीक नहीं है। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के भरत गांधी ने ट्रांस गंगा सिटी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ चल रहे आंदोलन और धरना स्थल पर उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आबोहवा ही किसानों के खिलाफ है। किसानों के आंदोलन में उनका दर्द उभर कर सामने आ रहा है। यहां आकर जानकारी हुई कि यूपीएसआईडीसी ने भूमि अधिग्रहण में कहीं ना कहीं गैर कानूनी प्रक्रियाओं को अपनाया है। यदि किसान कह रहे हैं कि अधिग्रहण ठीक नहीं था तो यूपीएसआईडीसी को चाहिए कि किसानों की जमीनों किसानों को वापस करें और यदि आवश्यकता हो तो तो दोबारा अधिग्रहण की प्रक्रिया को अपनाएं। जो कानूनन हो। भरत गांधी ने कहा कि कृषि और उद्योग दोनों का ही अपना अपना महत्व और दोनों ही उद्योग हैं। कृषि और उद्योग दोनों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि देश का किसान, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, धरना, प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। तो ऐसे सभी आंदोलन में उनकी वोटर पार्टी इंटरनेशनल हमेशा साथ दिखाई पड़ेगी।


अब यूपीएसआईडीसी को जमीन की आवश्यकता नहीं

एक प्रश्न के धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी किसानों से बातचीत करने नहीं आ रहे पर भरत गांधी ने कहा कि उन्हें अब जमीन की आवश्यकता नहीं है। इसलिए वह संपर्क नहीं कर रहे हैं। यदि जरूरत होगी तो जरूर संपर्क करेंगे। धरना स्थल पर भारत गांधी ने किसानों से बात की और किसान आन्दोलन का नाम मजबूर किसान आन्दोलन रखा। मौके पर निर्णय लिया गया कि किसान अपनी जमीन पर इसी तरह हल चलाते रहेंगे और अनाज पैदा करते रहेंगे गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कहा कि गुलाबी गैंग का हर सदस्य किसानों के साथ खड़ा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव भारत योगी, डॉ बी एन पाल, डॉक्टर उमेश शुक्ला, सनोज यादव, किशोरी लाल, किसान आंदोलन के संचालक हिरेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में आंदोलित किसान मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश