
Weather alert: शनिवार के मुकाबले आज अधिक गर्म, 17 जुलाई को मूसलाधार बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने की भी संभावना है। बीते शनिवार को दिन भर बादल और सूरज की लुका छुपी जारी रही बारिश की एक बूंद भी आज नहीं गिरी। आज शनिवार से 3 डिग्री अधिक तापमान है। आगामी 17 जुलाई सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। रात में मूसलाधार बारिश होने की अधिक संभावना है।
बीते शनिवार के दिन आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं रहा। आसमान में बादलों के कारण तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने की भी संभावना है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। देर रात गरज के साथ आंधी पानी की अधिक संभावना है।
17 जुलाई का मौसम
सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने की भी संभावना है। हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग रात में मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दे रहा है। बिजली भी गिर सकती है।
Published on:
16 Jul 2023 07:08 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
