उन्नाव

मौसम ने अचानक लिया यू टर्न, शाम 5 बजे छा गया अंधेरा, बादल गरजने लगे, हो रही झमाझम बारिश

Weather suddenly took U-turn, dark at 5 pm मानसून ने अचानक करवट बदली और आज दोपहर बाद चारों तरफ अंधेरा छा गया। शाम तक होते-होते पूरे क्षेत्र में बारिश होने लगी। इस दौरान बादल गरजने की जानकारी भी मिली।

2 min read
Jul 25, 2025

Weather suddenly took U-turn, dark at 5 pm आज उन्नाव में 3 बजे से अचानक मौसम में परिवर्तन आया और आसमान में घने काले बादल छा गए। जिससे चारों तरफ अंधेरा छा गया। इस दौरान बादल गरजने के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से लोगों को परेशानी हुई। गदन खेड़ा चौराहा, गांधीनगर तिराहा, अकरमपुर, शुक्लागंज, गहरा आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम होते होते पूरे शहर में काले बादल छा गए। आवास विकास, मोती नगर, बाबूगंज, शिवनगर, राजेपुर, सब्जी मंडी, नवीन सब्जी मंडी, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा पर बारिश शुरू हो गई। बाइक सवार बारिश में बचते नजर आए। समाचार लिखे जाने के समय भी बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें

गुजरात की पांच महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी की उम्र 22 से 27 वर्ष

कैसा रहेगा आज उन्नाव का मौसम?

उन्नाव में आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। रात में बारिश होने की संभावना है। 26 जुलाई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा 27 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गर्मी से लोगों को रात मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात में 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। देर रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा 28 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है और तेज हवा भी चल सकती है। रात में 60 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा 29 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 30 जुलाई का मौसम?

बुधवार 30 जुलाई का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 68 प्रतिशत और रात में 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

कैसा रहेगा 31 जुलाई और 1 अगस्त का मौसम?

31 जुलाई गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि रात में 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार 1 अगस्त का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी 60 प्रतिशत बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

ये भी पढ़ें

इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा: लखनऊ में तैनात दरोगा की पत्नी की मौत, चार महिलाएं घायल

Also Read
View All

अगली खबर