
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस के डर से एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके बेटे से युवती के भाग जाने के मामले में पूछताछ कर रही थी। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवक ने भाग जाने में सहयोग किया था। आर्थिक मदद भी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। गिरफ्तार करने के लिए नहीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला औरास थाना क्षेत्र का है।
प्रतापखेड़ा पुरथ्यावां औरास निवासी सलीम पुत्र मुनीर ने बरामदे में फांसी का फंदा बना लटक गया। घटना की जानकारी होते ही पारिवारिक चरणों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जबरदस्ती युवती के भाग जाने पर उनके बेटे को पर दबाव बना रही थी।
आरोप: युवती को भागने में किया सहयोग
मामला युवती के भाग जाने का है। जो कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से लौटी थी और किसी अन्य के साथ भाग निकली। युवती के घर वालों ने पड़ोस में रहने वाले सलीम और उसके घर वालों को पर भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने सलीम को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। परिवारी जनों का आरोप है कि पुलिस के डर से सलीम ने फांसी लगा ली।
क्या कहती हैं थानाध्यक्ष?
थानाध्यक्ष औरास रेखा सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सलीम पर पड़ोस में रहने वाले ने मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ के लिए सलीम को बुलाया गया था। गिरफ्तार करने के लिए नहीं।
Published on:
17 Jun 2024 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
