6 December 2024: 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास धारा 163 लागू की गई है। प्रशासन ने क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टरों में बांटकर निगरानी बढ़ाई है। 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें पीएसी, सीआरपीएफ, और पुलिस बल शामिल हैं। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।