14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान और नौजवान बेहाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान और नौजवान बेहाल है। पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jun 15, 2024

Akhilesh Yadav Says Farmers and youth troubled by wrong policies of BJP government

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान और नौजवान बेहाल हैं। किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं। शनिवार को अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवस है।

उन्होंने कहा कि इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादा और प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई और कर्ज से परेशान होकर एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। भाजपा सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी हैं।

भाजपा सरकार में सूदखोरों से लोग परेशान: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों से लोगों का जीना हराम है। इस तरह के कर्ज से सबसे ज्यादा गरीब किसान और कमजोर ही शिकार बनते हैं। एक बार लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैंं, तो फिर निकलना मुश्किल हो जाता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी योजनाओं के द्वारा जनता को बरगलाने का काम करती है। गरीबों, किसानों के लिए बैंकों से कम ब्याज और आसानी से कर्ज की योजनाएं जमीन पर उतरती नहीं दिखती हैं। सरकारी व्यवस्था इतनी जटिल है कि बैंकों से किसानों को लोन नहीं मिल पाता है, तब लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सूदखोरों के जाल में फंसने को मजबूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन का किया निरीक्षण, बोले- समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो काम