30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के करीबी सुनील बंसल का ट्रांसफर, यूपी BJP को नया संगठन महामंत्री

Uttar Pradesh BJP को 8 साल बाद नया प्रदेश संगठन महामंत्री. मिला है. झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है. उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को झारखंड का संगठन महामंत्री बनाया गया है. जबकि सुनील बंसल को बड़ी जिम्मेदारी गई है.

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Aug 10, 2022

Amit Shah with Sunil Bansal File Photo

Amit Shah with Sunil Bansal File Photo

UP General Secretary (Organisation) उत्‍तर प्रदेश बीजेपी के चाणक्‍य कहे जाने वाले संगठन मंत्री सुनील बंसल के स्थान पर नए संगठन महामंत्री धर्मपाल के लिए चुनौती भी यही है, जिसमें लोकसभा चुनाव २०२४ में भाजपा अपनी जीत को दोहरा सके.

2014 में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी पारा चढ़ने लगा था, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बंसल को उत्तर प्रदेश भेजने का फैसला किया। बंसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जयपुर इकाई के महासचिव थे। RSS ने बंसल को यहां शाह की मदद करने के लिए भेजा था। उस वक्त Amit Shah यूपी इंचार्ज थे। उसी चुनाव में ही दोनों नेताओं ने यूपी से मजबूत पकड़ रखने वाली सपा और बसपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया था.

Sunil Bansal in Loksabha Chunav

अमित शाह और सुनील बंसल की जोड़ी ने कुछ यूँ कमाल दिखाया कि, पहले लोकसभा चुनाव २०१४ में पार्टी को बहमत मिला। फिर विधानसभा चुनाव २०१७ में भाजपा ने इन्हीं के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 में विधानसभा चुनाव में उनकी प्रमुख भूमिका रही.

Crore of Membership in BJP UP

यूपी में भाजपा ने दो करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता बना लिए उसके बाद पार्टी का लक्ष्य था बूथों को मजबूत करना. इसके बाद बंसल ने बूथ कमेटियों को मजबूत करने का काम शुरु किया. बंसल के विजन में काम करते हुए पूरे प्रदेश में 1 लाख 47 हजार बूथ में 1 लाख 8 हजार बूथों पर भाजपा ने प्रभावी ढ़ंग से काम किया.