
Ayodhya में एक मुस्लिम महिला को उसके शौहर ने बस इस बात से नाराज होकर तलाक़ दे दिया, क्यूंकि उसने CM Yogi और PM Modi की तारीफ कर दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
13 दिसंबर 2023 को मरियम का निकाह अरशद से हुआ। मरियम बहराइच में मोहल्ला सराय, थाना जरवल रोड की रहने वाली है। उसके पिता का नाम मोहम्मद शरीफ है। अरशद अयोध्या के दिल्ली दरबार का रहने वाला है। उसके पिता का नाम इस्लाम है। मरियम गांव की रहे वाली है। शादी के बाद जब अयोध्या आयी तो उसने अपने पति से अयोध्या, CM Yogi और PM Modi की तारीफ कर दी। इससे नाराज होकर उसके पति ने उस पर गरम दाल फेंक दिया। इससे उसका चेहरा जल गया। इतना ही नहीं पति ने उसकी पिटाई भी की। इतना सबकुछ होने के बाद मरियम अपने मायके बहराइच चली गई।
जब मायके वाले सुलह को लेकर अयोध्या गए तो दोनों परिवारों के बिच सुलह हो गई। अरशद मरियम को फिर से अयोध्या लेकर आ गया। अयोध्या आने पर उसने मरियम से कहा “तुमलोगों का दिमाग खराब हो गया है। बहुत हो गया पुलिस-थाना। जितना कानून बनाना है बना लो। मैं तुम्हे तलाक, तलाक, तलाक देता हूं।”
जब CM पोर्टल पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज की तो अरशद का एक रिश्तेदार हलाला करने और कुछ पैसों का इंतजाम करने का दबाव बना रहा है। उसने कहा “अरशद से मैं सुलह करवा दूंगा। जैसा कह रहा हूं वैसा करो वरना बहराइच, गोंडा और Ayodhya के बिच हत्या हो जाएगी।”
पीड़िता ने कहा “जब मैं बहराइच गयी तोह सबसे पहले अपना इलाज करवाई उसके बाद पुलिस के बाद गया बहराइच पुलिस ने अयोध्या का मामला बताते हुए अयोध्या जाने को कहा। अयोध्या गयी तोह अयोध्या पुलिस ने पहरैच जाने को कहा। इस बिच मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।”
Published on:
22 Aug 2024 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
