
कांग्रेस नेता को सड़क पर घसीटती पुलिस
अडानी-हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में राजनीति का माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र और प्रदेश की सरकार पर सवालिया निशान उठा रही है। ऐसे में यूपी Congress ने आला कमान के निर्देश पर गुरुवार को लखनऊ और प्रयागराज में प्रदर्शन किया।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैकड़ों Congress कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पुलिस से झड़प होने के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और उसके ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू सड़क पर ही लेट गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें घसीटकर ले गई।
वहीं, उत्तर प्रदेश Congress अध्यक्ष अजय राय भी राजभवन के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। राजभवन जाने से उन्हें पुलिस ने रोक रखा है, जिसके बाद वो राजभवन के सामने सड़क पर ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए हैं।
उधर, प्रयागराज में भी Congress ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पुलिस से नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने Congress कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया है।
10 अगस्त को आयी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के अधिकारियों पर सवाल उठाये जा रहे हैं । रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेबी चीफ माधवी बुच की अडाणी ग्रुप की ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदारी है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की JPC जांच और सेबी चीफ के इस्तीफे को लेकर है।
Congress के प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में ED और SEBI कार्यालयों के बहार सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों कार्यालयों के बहार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
Updated on:
22 Aug 2024 08:01 pm
Published on:
22 Aug 2024 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
