अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: इकबाल अंसारी
श्री राम मंदिर के निर्माण पर बात करते हुए, बाबरी मस्जिद के पक्षकार स्व. हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब की बात की। उन्होंने कहा कि अयोध्या हमेशा से दोनों समुदायों के बीच सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक रही है। यहां दोनों समुदाय के लोग एक साथ शांति से रहते आए हैं और आज भी यहां शांति है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, पूरे देश के हिंदू और मुसलमानों ने इसे स्वीकार किया है, जिससे शांति और सौहार्द का माहौल बना है।