
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी ऑपरेशन करने वाले अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित
Ayushman Bharat scheme fraud in Meerut मेरठ में यूरो सर्जन के नाम पर फर्जी आपरेशन करने वाले अस्पतालों के लाइसेंस रदद कर दिए गए हैं। सीएमओ मेरठ को इस संबंध में यूरो सर्जन डा0 शरत चंद्रा द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत में यूरो सर्जन डा0 शरत चंद्रा ने कहा कि उनके नाम पर कुछ अस्पतालों में फर्जी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यूरो सर्जन डा0 शरत चंद्रा ने अस्पतालों के नाम भी सीएमओ को बताए थे। इस मामले को आईएमए मेरठ ने भी संज्ञान लिया था और थाना मेडिकल में इस संबंध में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
सीएमओ ने एक्शन लेते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत यूरो सर्जन के नाम पर फर्जी ऑपरेशन करने वाले दोनों अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। जबकि इस पूरे मामले में संलिप्त सीएमओ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। जिन अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनके नाम गोकुलपुर स्थित श्री भूषण हॉस्पिटल और कमल अस्पताल हैं। यूरो सर्जन डा0 शरत चंद्रा का आरोप है कि उनके नाम पर आयुष्मान भारत योजना के मरीजों के उपचार से मिलने वाले पैसे को हड़पने के लिए पूरा खेल खेला गया है। मामला खुलने से मेरठ चिकित्सा जगत में हडकंप मचा हुआ है।
इस पूरे मामले में गत शुक्रवार को नर्सिंग होम एसोसिएशन और आईएमए मेरठ की ओर से थाना मेडिकल में पूरे मामले के संबंधित अस्पतालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन ने दोनों अस्पतालों को लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके अलावा आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जांच भी बैठा दी है। मेरठ के प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. शरत चंद्रा का आरोप है कि उनके नाम पर मेरठ के कई अस्पतालों में मरीजों के फर्जी ऑपरेशन हो रहे हैं। जबकि उन्हें इसकी कोई जानकारी ही नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत ही सर्जरी की गई।
Published on:
30 Jul 2022 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
