16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली: दोस्ती, फिर प्यार…युवक की सच्चाई आई सामने तो उड़े होश, प्रेमजाल के चंगुल से नाबालिग ऐसे हुई आजाद, जानें मामला

जौनपुर की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर लड़की को बरेली के बिथरी के एक गांव ले आया...

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। जौनपुर की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर लड़की को बरेली के बिथरी के एक गांव ले आया। किसी तरह पुलिस तक मामला पहुंचा तो लड़की युवक के चंगुल से आजाद हुई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिथरी के उदयपुर जसरतपुर का अमन हिमाचल के सिरमौर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में लड़की भी काम करती थी। अमन ने पहले लड़की से दोस्ती की और खुद को मुस्लिम न बताकर हिंदू बताया। जब अमन को यकीन हो गया कि लड़की उसके प्रेमजाल में पूरी तरह से फंस चुकी है तो पीड़िता को एक जुलाई को गांव ले गाया।

लड़की का नाम भी बदला
अमन ने लड़की को अपने घर में एक पत्नी की तरह रखा, लेकिन घर से बाहर जाने के लिए उसे माना करता रहता ताकि लड़की को उसकी पहचान न पता चल सके। जब लड़की को पता चला कि अमन का पिता का नाम इदरीश है तो लड़की को बाहर निकलने के लिए पाबंदी लगा दी और उसका नाम नाजरीन रख दिया।

अमन खासकर लड़की को बाहर जाने के लिए मना करता और फोन पर बात नहीं करने देता। जब लड़की विरोध करती तो उसे पीटने लगा। किसी तरह से लड़की अमन के घर से बाहर निकली और एक शख्स को पूरा मामला बता दिया। लड़की उस शख्स के साथ थाना पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- SSP अनुराग आर्य ने दौड़ाई तबादला एक्सप्रेस, यूपी पुलिस के दो दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मी का ट्रांसफर