
SSP अनुराग आर्य(फाइल फोटो)
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने दो सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। रविवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने दो सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही का ट्रांसफर कर दिया। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को थाना बहेड़ी से मॉनिटरिंग सेल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर राम सिंह राणा को थाना फरीदपुर से विशेष जांच प्रकोष्ठ भेज दिया।
सिपाही धीरेंद्र कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया है। सिपाही रविंद्र सिंह को थाना कोतवाली से थाना फतहगंज पूर्वी भेज दिया है। साथ ही सिपाही बिट्टू सिंह को प्रशासिनक आधार पर थाना शीशगढ़ से रिवर्ज पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित कर दिया है।
एसएसपी की लगातार कार्रवाई
एसएसपी अनुराग आर्य ने 26 जून को बरेली में कप्तान का चार्ज संभाला था। उसके बाद से लगातार कार्रवाई जारी है। 19 दिनों में 26 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। शुक्रवार को एसएसएपी ने 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। थाना किला में तैनात सिपाही प्रियोम सिंह को निलंबित कर दिया। प्रियोम सिंह 11 मार्च 2024 से गैर हाजिर चल रहे थे। सिपाही अमित सक्सेना की नियुक्ति रिजर्व पुलिस लाइन में थी लेकिन 8 मार्च से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे, जिसको लेकर आज सस्पेंड कर दिया। थाना कैंट में तैनात महिला सिपाही मीरा देवी को भी निलंबित कर दिया।
इनके अलावा सिपाही अक्षय कुमार-रिजर्व पुलिस लाइन, सिपाही रणधीर सिंह-थाना भोजीपुरा, सिपाही बोबी कुमार- रिजर्व पुलिस लाइन, सिपाही सचिन तोमर-रिजर्व पुलिस लाइन, दिवेश कुमार-रिजर्व पुलिस लाइन, सिपाही चन्द्रदत्त- रिजर्व पुलिस लाइन, सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह-यातायात पुलिस को निलंबित कर दिया ।
Updated on:
14 Jul 2024, 12:45 PM IST
Published on:
14 Jul 2024, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.