
सदर के बुंदू कटरा में मंगलवार को दंपति में झगड़ा हो गया। पत्नी जान देने के लिए 509 आर्मी बेस वर्कशाॅप के पीछे बने तालाब में जा कूदी। दलदल में फंस गई। बेहोश हो गई। महिला को डूबते देख राहगीर रुक गए।
112 पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी कौशल्या ने साहस दिखाते हुए तालाब में छलांग लगा दी। एक अन्य व्यक्ति भी रस्सी के सहारे महिला तक पहुंचा। बमुश्किल महिला को बाहर निकाला गया।
महिला की सांसे चल रही थीं। महिला पुलिसकर्मी ने गाड़ी से ले जाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक दलदल में फंसी महिला का नाम संगीता पत्नी राजन निवासी बुंदू कटरा है। आपसी कलह की वजह से वह तालाब में कूदी थी। पुलिसकर्मी के साहस की लोग तारीफ कर रहे हैं।
Updated on:
02 Apr 2025 11:51 am
Published on:
02 Apr 2025 05:16 am
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
