10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली में कांग्रेस और सपा ने दिखाई एकजुटता, राहुल को जिताने की अखिलेश, सोनिया गांधी ने की अपील

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली में शुक्रवार को सपा और कांग्रेस की संयुक्त रैली हुई। इसमें कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए।

2 min read
Google source verification
Lok Sabha Elections 2024 Congress and Samajwadi Party Joint rally Sonia Gandhi Rahul Priyanka Akhilesh Yadav

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की शुक्रवार को रायबरेली में आयोजित एक संयुक्त रैली हुई। इसमें दोनों दलों के नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए यहां से इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित किया।

इस दौरान अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, "मेरे परिवार का इस क्षेत्र से 100 साल पुराना रिश्ता है। कोई इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकता। रायबरेली मेरे घर के समान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ईडी ने 55 घंटे तक मुझसे पूछताछ की। मुझे तोड़ने और झुकाने का प्रयास किया, लेकिन मैं सच्चाई के पथ पर चलता रहा और झुका नहींं।

राहुल गांधी ने कहा, "सरकार ने मेरी संसद की सदस्यता खत्म कर दी, मेरा घर छीन लिया, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि इस देश के करोड़ोें लोगों के दिलों में मेरा घर है। मुझे सरकार के घर की जरूरत नहीं है। पीएम माेदी ने कई हथकंडे अपनाकर मुझे डराने का प्रयास किया, लेकिन मैं अपने पथ पर अडिग रहा। मैं जनता की भलाई के लिए हर प्रयास करता रहा।"

यह भी पढ़ें:रामनगरी अयोध्या में सीएम योगी बोले- चौथा चरण आते- आते पूरा देश रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच बंटा

रायबरेली में सोनिया ने जनसभा को किया संबोधित

रैली में अपने संबोधन में रायबरेली की वर्तमान सांसद और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने क्षेत्र से अपने परिवार के वर्षों पुराने रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा कि वह अब अपने बेटे राहुल को इस क्षेत्र को सौंपती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिस तरह आपने 20 साल तक मुझे अपना समर्थन, स्नेह और प्यार दिया, उसी प्रकार अब राहुल को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए स्वीकार करें और समर्थन दें। सोनिया ने कहा कि राहुल आपको निराश नहीं करेंगे और आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

रायबरेली के लोगों ने हमारे परिवार को अपना परिवार माना: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा, "रायबरेली से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। यहां के लोगों ने हमारे परिवार को अपना परिवार माना। इसलिए वे वर्षों से हमें समर्थन, प्यार और स्नेह दे रहे हैं। यह रिश्ता अटूट है और आगे भी बना रहेगा।"

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश के एक बहुत बड़े नेता जहां भी जाते हैं, उस क्षेत्र से अपना झूठा रिश्ता जोड़ लेते हैं। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि यहां एकत्रित जनसैलाब यह बता रहा है कि चुनाव में राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। सपा नेता ने कहा कि लोग अब भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने के लिए तैयार हैं। इस बार केंद्र में सरकार बदलना तय है।

यह भी पढ़ें:पहले पिलाई शराब फिर मारी गोली, 13 लाख रुपए नहीं देने पर दोस्त ने बनाया मर्डर का प्लान, आरोपी गिरफ्तार