
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज सोमवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने बस्ती पहुंचे। वहां पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को देखकर अफसरों से काफी नाराजगी जताई और सही करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जो भी नुकसान हुए हैं। सबका मुआवाजा सरकार देगी, किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाढ़ से बेघर हुए लोगों को सरकार घर देगी। इसके साथ ही फसल,पशु और अन्य नुकसान की भी भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिनके घर बाढ़ की वजह से गिर गए फसल या अन्य किसी चीज का नुकसान हुआ है। उनकी लिस्ट बना करके सरकार को दी जाए, सरकार उसका भुगतान तुरंत करेगी ।
सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर जो टेंट लगायें गए हैं और दरी बिछाई गई हैं। इससे मैं मिलकर खुश नहीं हूं। भविष्य में कभी भी मेरे आने पर ऐसा व्यवस्था ना करें। सरकारी पैसों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। मैं यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलकर देखा है कि इन लोगों के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की है । इससे मैं खुश नहीं हूं,तत्काल सभी व्यवस्थाएं की जाएं।
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बस्ती के जिले के कुदरहा विकास क्षेत्र के डकही में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और बाढ़ पीड़ितों के बीच जा करके राहत सबका कुशलक्षेम पूछा और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
सासंद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा लगाये गए इल्जाम कि बाढ़ पीडितों का दर्द शासन और प्रशासन सुन नहीं रहा है। इस पर डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि सरकार हमेशा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं । उन्होंने हमें यहां भेजा है कि बस्ती जाओ और वहां पर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनके दर्द को समझो।
Published on:
17 Oct 2022 05:57 pm
