
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद इटावा में बड़े पैमाने पर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रेशर हॉर्न, हूटर, लाल, नीली बत्ती, काली फिल्म लगे हुए हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इटावा पुलिस के अनुसार आज 120 वाहनों का चेक किया गया। सात ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। जबकि 25 वाहनों का चालान किया गया। कुल 10 लाख 43 हजार 3 सौ रुपए शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस के अनुसार आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चकरनगर नागेंद्र चौबे और खनन अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। चकरनगर और इकदिल थाना में चलाए गए अभियान के दौरान एआरटीओ की टीम भी मौजूद थी। इस दौरान गिट्टी मौरंग से लदे तीन ओवरलोड ट्रक का निरीक्षण किया गया। ओवरलोडिंग होने के कारण सीज किया गया। जबकि इकदिल थाना क्षेत्र में चार ओवरलोड ट्रैकों को सीज किया गया। इसके साथ ही काली फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न, लाल, नीली बत्ती लगे चार पहिए वाहनों का भी निरीक्षण किया गया।
भारत सरकार लिखी गाड़ियों को भी रोका गया
उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, पुलिस लिखी गई गाड़ियों का भी रोका गया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए चलने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। निरीक्षण के दौरान 33 प्रेशर हॉर्न, 45 हूटर, चार वाहनों की काली फिल्म हटाई गई। जिन्हें जब्त कर लिया गया।
120 वाहनों का किया गया निरीक्षण
इसके साथ ही आज कुल 120 वाहनों को चेक किया गया। इसमें 25 वाहनों का चालान कर भारी भरकम शमन शुल्क वसूला गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी चकरनगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा, खनन निरीक्षक प्रशांत कुमार, एआरटीओ बृजेश यादव अपनी टीम के साथ मौजूद थे। जिला प्रशासन की कार्यवाही से प्रेशर हॉर्न हूटर लगाकर चलने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
Published on:
17 Jun 2024 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
