
फोटो सोर्स- पत्रिका
Prayagraj DM inspects Etawah Junction railway station: इटावा में यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यहां पर नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इसके साथ ही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगातार चलता रहेगा, लेकिन मार्च तक नई बिल्डिंग तैयार हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन पहुंचे प्रयागराज मंडल के डीआरएम मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से भी बातचीत की। स्टेशन में आने-जाने के लिए एक अन्य रास्ते का निर्माण चल रहा है। उसको भी देखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म को 600 मीटर लंबा बनाया जाएगा। जिसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। सर्वे का काम पूरा हो चुका है और ड्राइंग भी तैयार है।
डीआरएम ने प्रस्तावित स्थलों का भी निरीक्षण किया। जहां प्लेटफार्म हुआ नई पटरी बिछनी है। उन बिल्डिंगों का भी निरीक्षण किया गया। जिन्हें हटाकर नई बिल्डिंग में शिफ्ट करना है। इसके साथ ही निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया। जिसकी चौड़ाई 12 मीटर है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्च निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कहा कि इटावा में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए आए थे। यहां पर नए प्लेटफार्म भी बनने हैं। इसकी भी कोशिश की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट चलता ही रहेगा। लेकिन नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। अन्य निर्माण कार्य के पूरा होने में करीब डेढ़ साल लगेगा।
उन्होंने बताया कि रेल नीर के अतिरिक्त भी अन्य कई कंपनीियां हैं जिनके पानी को रेलवे ने अप्रूव्ड किया है और यह पानी रेलवे प्लेटफार्म और ट्रेन में बेचा जा रहा है। इसके अतिरिक्त यदि अन्य कंपनी का पानी बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध वेंडर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। कमर्शियल डिपार्टमेंट को भी इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा कि अवैध वैंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रेलवे में गैरकानूनी कर अलाउड नहीं है।
Updated on:
11 Feb 2026 09:00 pm
Published on:
11 Feb 2026 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
