Ganga Expressway : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना (IAF) 2 मई को एक ऐतिहासिक एयर शो का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जैसे राफेल, मिराज-2000, जगुआर, SU-30 MKI, मिग-29, C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। यह एयर शो दिन और रात दोनों समय आयोजित किया जाएगा, जिससे इस एक्सप्रेस वे की नाइट लैंडिंग क्षमताओं का परीक्षण किया जा सके।