लखनऊ विकास प्राधिकरण का कहना है कि संपत्तियों की रजिस्ट्री को टालना न केवल प्राधिकरण के कामकाज में बाधा डाल रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए अंतिम चेतावनी के बाद भी यदि कोई आवंटी रजिस्ट्री नहीं कराता है, तो उनका आवंटन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।