
Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। देश के कई न्यूज चैनल और एजेंसियों के द्वारा जारी एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एक बार फिर मोदी की लहर दिखाई दे रही है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 18वें आम चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी, तब ही पता चलेगा कि केंद्र की सत्ता पर कौन- सा दल काबिज होगा।
लोकसभा सीटों के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। कहा जाता है कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। यानी जिसने यूपी में सबसे अधिक सीटें जीती, समझ लो दिल्ली की सत्ता उसके हाथ में आ गई।
उत्तर प्रदेश के लिए जारी किए गए एग्जिट पोल में इंडिया टुडे-एक्सिस ने एनडीए को 55-65 सीटों का अनुमान लगाया था। इंडिया गठबंधन को 20-25 सीटें और बसपा को 01- 02 सीटें मिल सकती हैं।
इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की थी। शनिवार को अखिलेश यादव ने दावा किया था कि भाजपा (BJP) 140 से आगे नहीं जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक केंद्र में सरकार बनाएगा।
यूपी में सभी 7 चरणों में आम चुनाव हुए हैं। पहला चरण 19 अप्रैल को हुआ और आखिरी चरण यानी 1 जून को यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग हुई। अब 4 जून को नतीजों का इंतजार है। राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
2019 के लोकसभा चुनाव में NDA को 64 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने 62 और अपना दल (एस) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीएसपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस ने एक सीट रायबरेली में जीत हासिल की थी।
Published on:
01 Jun 2024 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
