1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में रोडवेज बस ने कार और ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को एटा रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident Roadways bus collides with car and auto 5 people death and 8 injured

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में कई लोगों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार थाना राजावली क्षेत्र के एटा रोड स्थित अदिति गार्डन मैरिज होम के पास एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार की ऑटो से टक्कर हो गई। घटना की सूचना पाकर राजावली थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी टूंडला मौके पर पहुंचे।

इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:नोएडा की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कैंपस में खड़ी कार जलकर राख

बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

फिरोजाबाद एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जिस रोडवेज बस की वजह से हादसा हुआ है, उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है, शांति व्यवस्था बनी हुई है, रूट पूरी तरह से क्लियर है और आवागमन सुचारू रूप से चल रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग