3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्सिंग का पेपर देने जा रही युवती की छोटे भाई के साथ हुई दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

Painful death of brother and sister कानपुर में हुए सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बहन नर्सिंग का पेपर देने जा रही थी। घटना की जानकारी मिलती ही घर में कोहराम मच गया।

2 min read
Google source verification
सड़क दुर्घटना में भाई बहन की मौत (फोटो सोर्स - पत्रिका)

फोटो सोर्स - पत्रिका

Painful death of brother and sister कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे में भाई बहन की दुखद मृत्यु हो गई घटना के समय यूटी स्कूटी से अपने भाई को लेकर रेलवे स्टेशन जा रही थी। गलत दिशा से आ रहे लोडर ने दे टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई-बहन दूर जा गिरे। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ‌घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में अलशिफा पुत्री मोहम्मद शकील अपने छोटे भाई तौहिद निवासी मसवानपुर के साथ कल्याणपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी। केस्को सब स्टेशन के सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अलशिफा और तौहिद दूर जा गिरे‌। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

एंबुलेंस को सूचना देने में काफी समय लगा

सूचना पाकर मौके पर कल्याणपुर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद भाई बहन को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ दोनों घायलों का वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने एंबुलेंस को फोन नहीं किया। पुलिस के आने के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब 1 घंटे में घरेलू अस्पताल पहुंचाया जा सका। ‌ यदि समय से उपचार मिल जाता तो दोनों के बचने की उम्मीद थी। ‌

क्या कहते हैं एसीपी कल्याणपुर?

घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मद शकील के घर में कोहराम बच गया। मां भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहम्मद शकील आईआईटी गेट के पास साइकिल की दुकान है। उन्होंने बताया कि अलशिफा प्राइवेट स्कूल से कॉलेज से बीएससी नर्सिंग कर रही है। वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी। लेकिन रास्ते में घटना हो गई। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader