
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पूर्व विधायक
गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गीडा सेक्टर-7 स्थित आईटीएम कॉलेज के पास पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के काफिले के सामने अचानक एक सांड आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रहा कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव शुक्रवार रात अपने काफिले के साथ संतकबीरनगर के खलीलाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सहजनवा क्षेत्र के गीडा सेक्टर-7 स्थित आईटीएम कॉलेज के समीप पहुँचा, अंधेरे में अचानक एक सांड तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने आ गया। यह देख ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक मारा, जिससे पीछे से आ रही काफिले की अन्य गाड़ियां भी अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूर्व विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी का अगला हिस्सा काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ी मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर के बाद गाड़ियों की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गीडा थाने की टीम भी मौके पर पहुँच गई। पूर्व विधायक ने बताया कि ईश्वर की कृपा से सभी लोग सुरक्षित है।
Published on:
25 Apr 2026 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
