
सांकेतिक तस्वीर
Rampur News Today: उत्तर प्रदेश के रामपुर में रहने वाला शख्स अपने परिजनों और दोस्तों के संग बारात लेकर अपनी दूल्हन को लेने के लिए पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी बारात का खूब स्वागत-सत्कार किया। धूम-धाम से दूल्हा घोड़ी चढ़ा और बारात निकाली गई। दुल्हन भी सामने आ गई। दूल्हा-दुल्हन ने मंच पर एक-दूसरे को जयमाला भी पहना दी। मगर तभी वहां दुल्हन पक्ष के लोगों में दूल्हे के काला होने की चर्चाएं होने लगी। इसी बीच दुल्हन को भी दूल्हे के काले रंग से समस्या होने लगी और फिर वहां जमकर ऐसा हंगामा हुआ कि बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला रामपुर की तहसील स्वार कोतवाली के एक गांव से सामने आया है। यहां रहने वाली युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले रामपुर के ही पहाड़ी गेट निवासी के युवक के साथ तय हुआ था। बीते शुक्रवार की रात दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गए। दुल्हन पक्ष के परिवार वालों ने बारातियों की खूब आव-भगत और खातिरदारी भी की।
बता दें कि बारात-चढ़त भी धूमधाम से हुई और दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला भी पहना दी। मगर तभी दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हे के काला होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। देखते ही देखते दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।
दूल्हे का विरोध देख दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने की भी कोशिश की। मगर पूरा दुल्हन पक्ष एक हो गया और सभी दूल्हे का विरोध करने लगे। इसको लेकर शादी में हंगामा खड़ा हो गया। लाख समझाने के बाद भी जब दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने तो दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लेकर वापस आ गए।
Published on:
28 Apr 2024 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
