3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केशव मौर्या को चुनौती देंगी अनुप्रिया की बहन पल्लवी पटेल, आरपीएन सिंह से डरे स्वामी प्रसाद मौर्या, बदली सीट

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट के बाद अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपना दल की पल्लवी पटेल चुनौती देंगी। पल्लवी पटेल अपना दल के सोनेलाल पटेल की बेटी हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पल्लवी पटेल की बहन है। हालांकि, दोनों बहनों का राजनीतिक क्षेत्र अलग-अलग है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 02, 2022

mourya.jpg

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अभिषेक मिश्रा को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट पर पल्लवी मिश्रा को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर समाजवादी पार्टी में बीते दिनों शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।

केशव के चुनौती देंगी पल्लवी

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट के बाद अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपना दल की पल्लवी पटेल चुनौती देंगी। पल्लवी पटेल अपना दल के सोनेलाल पटेल की बेटी हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पल्लवी पटेल की बहन है। हालांकि, दोनों बहनों का राजनीतिक क्षेत्र अलग-अलग है।

आरपीएन सिंह से डरे मौर्या

बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी सीट में बदलाव किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से मैदान में होंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से सीट बदलने के बाद यह चर्चाएं हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्या आरपीएन सिंह से डर गए हैं और उन्होंने सुरक्षित सीट तलाश थी। ‌

ये भी पढ़ें: मायावती से पंगे के बाद मंत्री बनी स्वाती सिंह का कटा टिकट, बियरबार के उद्धाटन व डीएसपी से विवाद ने बटोरी थी सुर्खियां

अभिषेक की बदली गई सीट

समाजवादी पार्टी में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा की सीट में बदलाव किया गया है। अभिषेक मिश्रा को उत्तरी विधानसभा सीट की जगह सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तरी विधानसभा सीट पर पूजा शुक्ला को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अब अभिषेक मिश्रा सरोजनीनगर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे। सरोजनी नगर सीट पर लंबे समय से ब्राह्मण चेहरे की डिमांड थी। अभिषेक मिश्रा को समाजवादी पार्टी का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है।

ये भी पढ़ें: आश्चर्यजनक: महिला ने प्लास्टिक के बच्चे को दिया जन्म, जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया अजीब बच्चा, देखें तस्वीरें