13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा देखकर लौट रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, 4 दोस्तों की मौत

Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, रविवार को अलीगढ़ के बाहरी इलाके में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा उस समय हुई जब विकास, यश, सुनील और रवि दशहरा कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
young man died in a road accident, Highway Accident

Road Accident: अलीगढ़ में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हुए ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर लगने की वजह से गाड़ी बेकाबू हो गई। फिर पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जब हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस न मिलने के कारण ग्रामीणों की मदद से दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान विकास, यश, सुनील और रवि के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे दुर्घटना लेटेस्ट अपडेट: दो विदेशी महिलाओं की मौत, क्या कहते हैं एसएसपी इटावा?

एक ही गांव के रहने वाले थे युवक

चारों युवक बुलंदशहर के डिबाई के एक ही दौलतपुर खुर्द के रहने वाले हैं। सभी ने एक साथ देर रात तक मेला देखा था। इसके बाद फिर अलीगढ़ आने के लिए निकल पड़े थे। लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें सभी की मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग