15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बुलाती रही, बेटी ने नहीं दिया जवाब, दरवाजा खुला तो अंदर था खौफनाक दृश्य, पुलिस कर रही जांच

Teenage girl commits suicide in Auraiya: औरैया में 15 साल की किशोरी का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में मृतका अकेले थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

15-year-old girl commits suicide: औरैया में 15 साल की किशोरी का शव फांसी के फंदे से घर के अंदर लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पापा किसी काम से गए थे और मम्मी खेतों में काम करने के लिए गई थी। मां ने वापस आने के बाद जब बेटी को बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। छत पर गई और अंदर देखा तो बेटी फांसी के फंदे में लटकी थी। यह देख वह चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा। मृतका ने इसी वर्ष हाई स्कूल का पेपर दिया था। घटना बिधूना थाना क्षेत्र का है।

15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरकुवा गांव निवासी 15 वर्षीय खुशी पुत्री इस्लाम का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब मां खेत से वापस घर आई। मां ने खुशी को दरवाजा खोलने के लिए पुकारा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कोई जवाब न मिलने पर मां का हृदय डर गया। पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते कमरे में गई, जहां उसने खुशी को फांसी के फंदे से लटका पाया। यह देख मां की चीख निकल गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पिता इस्लाम को दी गई।

क्या कहती है बिधूना थाना पुलिस?

घटना की जानकारी बिधूना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिधूना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवारीजनों से बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।