27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav पर युवा कवि ने कविता से कसा तंज, भौजी की आड़ में, भैया होंगे मैदान में…

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की तारीख घोषित हो गई। ऐसे में उन्नाव के युुवा कवि और पत्रकार चंद्रकांत शुक्ला ने कविता लिखी है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
chandrakant_shukla.jpg

भौजी की आड़ में, भैया होंगे मैदान में
पालिका के संग्राम में, अबकी घमासान में


चढ़े हैं सियासी तेवर, पीछे पीछे घुमिहें देवर
चाची भी धरे हैं जोर, लरिका जीते खातिन श्योर


ससुरो घूमें सगरी डगरिया, घूंघट काढ़ के चली बहुरिया
आपन आपन सबके दावा, मार मोहरिया मार मोहरिया


कट्टा कम बंदूके जादा, फोटू मा गोरे लागें कल्लू दादा
टेंपो कहिक्यार हाई है, तगड़ी बहुते लड़ाई है


कस्बा कस्बा नापे नेता, अपनेक बतावें सब कय बेटा
जौंन गली मा नेता आवै, पब्लिक अबकी धर रपटावे


पांच साल ते बजबजात नाली, कोरे वादा कीन्हेव खाली
हाउस टैक्स मा धर के लूटेव, कैसे बाजी जीत के ताली


इंटरलाकिंग के ईंटा टूटे, काहे ना जनता तुमका कूटे
पूरी मलाई तुम काटेव, कुर्ता पांच साल लय डाटेव


कमीशन पिए मा कौनो धिक्कार नहीं
कहत रहो के का करी सरकार नहीं


अबकी आयेव जो हाथ जोर के
कही जनता सब फोर फोर के


जबते चुनाव मुल आवा है, तुम्का देखि पावा है
फिर कोनो ठग लेई, पांच साल मा तिजोरी भर लेइ


जनता का होई कोनो काम नहीं
पब्लिक के वोट का कोई दाम नहीं।